सेंट्रल एकेडमी स्कूल ने बोर्ड परीक्षा परिणाम में लहराया परचम ; 21के 90 प्रतिशत से अधिक अंक

Mar 24, 2026 - 19:21
 0
सेंट्रल एकेडमी स्कूल ने बोर्ड परीक्षा परिणाम में लहराया परचम ;  21के 90 प्रतिशत से अधिक अंक

अंता (शफीक मंसूरी) स्थानीय सेंट्रल एकेडमी सीनियर सैकंडरी स्कूल के अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा में नया कीर्तिमान स्थापित किया। प्राचार्य श्रीमती राधा उमजवाल ने बताया कि इस परीक्षा में विद्यालय की कुल 43 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें से 35 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इनमें से 21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। विद्यालय की होनहार छात्रा शिफा फातिमा पुत्री जाकिर हुसैन ने 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ख्याति राठौर पुत्री सत्यनारायण राठौड़ ने 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 96.67 प्रतिशत अंक प्राप्त करके राधिका मालव पुत्री कमलेश मालव तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय की होनहार छात्रा शिफा फातिमा ने विज्ञान, गणित व संस्कृत विषय में 100 में से 100 अंक लेकर कीर्तिमान स्थापित किया। राधिका नागर पुत्री जितेंद्र नागर ने भी गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये। स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती राधा उमजवाल ने समस्त स्टॉफ, अभिभावकों व विद्यार्थियों को इस शानदार परीक्षा परिणाम की बधाई दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................