महात्मा गाँधी जीवन दर्शन समिति ने शहीद दिवस पर संगोष्ठी का किया आयोजन, भगत सिंह राजगुरु सुखदेव को श्रद्धांजलि की अर्पित
खेडली (दिनेश लेखी) महात्मा गाँधी जीवन दर्शन समिति ब्लॉक कठूमर के खेडली गाँधी पार्क में 23 मार्च 2026 को शहीद दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। समिति के पूर्व ब्लॉक संयोजक शिवदयाल दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित इस संगोष्ठी में देश की आज़ादी के लिए अपनी जान की कुर्बानी देने वाले भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने ब्लॉक कठूमर में आजादी के इन महान क्रांतिकारी वीरों की कोई प्रतिमा या कोई हाल न होने पर चिंता व्यक्त की। सभी सदस्यों के द्वारा एक मत होकर खेडली अथवा कठूमर में शहीद भगत सिंह पार्क के लिए सरकार से मांग की जाएगी।
इस मौके पर शिवदयाल दीक्षित, पूर्व ब्लॉक संयोजक, महात्मा गाँधी जीवन दर्शन समिति, सीताराम शर्मा, सतीश कुमार, जगमोहन, रघवीर, विष्णु कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।