विधायक खींची ने क्षेत्र में कई सड़कों का किया शिलान्यास; बोले- क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी

Mar 24, 2026 - 19:45
 0
विधायक खींची ने क्षेत्र में कई सड़कों का किया शिलान्यास;  बोले- क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी

कठूमर (दिनेश लेखी)। विधायक रमेश खींची ने विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विभिन्न सड़कों का शिलान्यास किया। इनमें संपर्क सड़क मसारी से कारोली,  ढांकरोली, सौंख से नंगला फारसिया, बहरामदा से घीबडी सड़कों का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा, सौंख से जाटव नंगला तक पूरे क्षेत्र में रोडलाइट और सौंख में इंटरलॉकिंग सड़क का भी लोकार्पण किया गया।

अटल ज्ञान केंद्र का लोकार्पण

विधायक रमेश खींची ने सौंख में अटल ज्ञान केंद्र का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।इस मौके पर कठूमर भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी, खोह भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा, भाजपा नेता गोपेश भारद्वाज, खुड़ियाना मंडल अध्यक्ष सियाराम पटेल, सहायक अभियंता विशाल गोयल, जेएन बबलू, मसारी सरपंच गुडु शर्मा, मैंथना सरपंच सुकेश गुर्जर, किसान मोर्चा जिला संयोजक सतवीर वराडा, विकास अधिकारी शिवराम मीणा, नरेश गुर्जर, महेंद्र चौधरी,  जितेंद्र चौधरी ठेकेदार, बिन्ना मसारी, नरेंद्र मसारी, कमल शर्मा, समय सिंह बड़का, हरभान गुर्जर, सौंख सरपंच श्रीभान चौधरी, बेरका सरपंच कल्लू राम चौधरी, हरवीर सरपंच टिटपुरी, मानसिंह सरपंच, समय सिंह सरपंच, दयाराम सरपंच, रणवीर सरपंच और अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................