वैष्णव बैरागी समाज के सुरेश वैष्णव तीगोद वाले बने अध्यक्ष
अंता (शफीक मंसूरी )वैष्णव बैरागी विकास सेवा समिति तहसील अन्ता की बैठक श्री बालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई, जिसमें मुख्य अतिथि श्री मती सोनिया वैष्णव तारज अध्यक्षता रविन्द्र वैष्णव तहसील अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि महन्त ओमप्रकाश महूआ ने की। त्रिलोक वैष्णव लिसाड़ी तहसील महामंत्री ने बताया कि बैठक में श्री जगत गुरु रामानन्दाचार्य जन्मोत्सव का हिसाब कौशल किशोर वैष्णव तहसील कोषाध्यक्ष ने दिया, सामुहिक विवाह सम्मेलन की रुपरेखा पर विचार विमर्श किया और सामुहिक विवाह सम्मेलन नहीं करने पर सहमति बनी, तहसील कार्य कारणी का विस्तार किया गया। जिसमें संरक्षक पद पर महन्त परमानन्द वैष्णव, महन्त निर्मल वैष्णव, महन्त महावीर वैष्णव, गोबरी दास पंचेल खुर्द, धनराज वैष्णव रातडिया तहसील उपाध्यक्ष राजेंद्र गुलाबपुरा, गणेश लाल धाकड़ खेड़ी, ओम प्रकाश आकेडी, ओम प्रकाश रुपपुरा संगठन मंत्री सोनू वैष्णव नारेड़ा, संयुक्त मंत्री प्रशांत पलसावा, सुरेन्द्र अलीपुरा प्रचार मंत्री महावीर पंचेल कलां, मंत्री सुदामा नियाना, जगदीश सिंहपुरी उप कोषाध्यक्ष प्रेम नारायण वैष्णव अध्यापक मिडिया प्रभारी महावीर वैष्णव अध्यापक बमुलियाकलां सदस्य बृजेश नागदा, रघुवीर तीखोद व अन्ता नगर अध्यक्ष पर सुरेश वैष्णव तीखोद वाले को बनाया साथ ही ओडिट कमेटी का गठन किया जिसमें मूलचंद वरिष्ठ अध्यापक, महन्त ओमप्रकाश महूआ, महन्त निर्मल जयनगर, ओम प्रकाश रुपपुरा को बनाया व बाकी कार्य कारणी का ओर भी विस्तार बाद में किया जाएगा। बैठक में सैकड़ों की संख्या में समाज बन्धुवर ने भाग लिया। श्री बालेश्वर महादेव जी के दर्शन कर बैठक का समापन हुआ।