गोविंदगढ़ ब्लॉक के सरकारी स्कूलो में मेगा पीटीएम: नए सत्र 2026 की तैयारी, नियमित स्कूल भेजने और शिक्षा के महत्व पर दिया जोर

Mar 25, 2026 - 16:05
 0
गोविंदगढ़ ब्लॉक के सरकारी स्कूलो में मेगा पीटीएम: नए सत्र 2026 की तैयारी, नियमित स्कूल भेजने और शिक्षा के महत्व पर दिया जोर

गोविंदगढ़ (अलवर)  गोविंदगढ़ ब्लॉक के सभी 105 विद्यालयो में विभागीय निर्देशानुसार मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। इस दौरान बोर्ड कक्षाओं सहित अन्य कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें स्टूडेंट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पेरेंट्स और अन्य गणमान्यजनो के साथ-साथ एसडीएमसी सदस्य और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी इस मौके पर मौजूद थे।

उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों पर उपस्थित समुदाय ने स्कूल परिवार और स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पेरेंट्स को आगामी सत्र 2026-27, जो 1 अप्रैल से शुरू होगा, के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अभिभावकों से बच्चों की नियमित पढ़ाई और उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। 

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोविंदगढ़ विश्वजीत ने बताया कि -  इस बार की पीटीएम खास रूप मे हुई क्योंकि इसमें पारंपरिक चर्चा के साथ-साथ  दक्षता आकलन की रिपोर्ट भी साझा की है
कार्यक्रम में विद्यालय उन्नयन, अनुशासन, सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। पेरेंट्स से अपील की गई कि वे अपने बच्चों का प्रवेश राजकीय स्कूलों में कराएं, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

साथ ही कहा कि शत-प्रतिशत नामांकन और ड्रॉप-आउट रोकने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। शिक्षक अभिभावकों के सीधा संवाद सौर सहयोग से यह संभव है|

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है