रामगढ़ पेंशनर समाज ने काला दिवस मनाते हुए उपखंड अधिकारी बाबूलाल बैरवा को दिया प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन.
रामगढ (अमित भारद्वाज) रामगढ़ में सभी पेंशनर समाज के लोगों ने काली पट्टी बांधकर काला दिवस के रूप में एक ज्ञापन रामगढ़ उपखंड अधिकारी बाबूलाल बैरवा को प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन।ज्ञापन में वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पेंशनर्स के विरुद्ध विचार वैद्यता अधिनियम 2025 को वापस लेने के क्रम में दिया गया जिसमें बताया गया कि भारत सरकार द्वारा 25 मार्च 2025 को एक वित्तीय विधेयक लोकसभा में पेश किया गया था जो नोटिफिकेशन के माध्यम से एक कानून बन गया है जो पेंशनर के लिए काले कानून के रूप में साबित होगा इस काले कानून के कारण आप पेंशनर को भविष्य में किसी प्रकार का लाभ दे नहीं होगा पेंशन में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं होगी तथा पूर्व पेंशनर्स के विभेद करके उसके लाभ समाप्त करते हुए फिक्स पेंशन की निर्धारित की जा सकती है विशेष बात यह है कि इन सब विपरीत कारणों के उपरांत पेंशनर्स किसी भी न्यायालय में वाद तक दायर नहीं कर सकते इस अवसर पर पेशनर समाज के अध्यक्ष हरिराम गुर्जर. अजीत जैन. कमरुद्दीन. दामोदर लाल. भगवान सहाय. देवी सिंह. रघुनंदनसेन. हरिकिशन. निमन खान. मोहर सिंह. हेमराज सतीजा. नानक जैन. सुशील शर्मा. लक्ष्मण राम. भगवान सिंह. धर्मवीर सिंह. रामधन मीणा. आदि पेंशनर मौजूद रहे।