स्वैच्छिक रक्तदान शिविर मे 55यूनिट रक्त संग्रह
राजगढ़ (अलवर /अनिल गुप्ता) राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 55 यूनिट रक्त सुरक्षित रूप से संग्रहित किया गया। डॉ. आर.सी. सैनी ने बताया कि चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ रमेश चंद्र मीणा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी के साथ क्षेत्र के युवाओं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
डॉ सैनी ने बताया कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देगा। शिविर संचालन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ दिनेश जैन एवं कैंप प्रभारी डॉ आरसी यादव ने रक्तदाताओं को नियमित रक्तदान के महत्व, एनीमिया रोकथाम तथा स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रदान की।रक्तदान एक श्रेष्ठ मानवीय कार्य है जो अनेक जीवन बचाने में सहायक होता है। रक्त का संग्रहण राजकीय राजीव गांधी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के द्वारा किया गया। शिविर में लेब प्रभारी मुखराम मीणा, हरि सिंह यादव, आशा मीणा, कमल कुमार सैनी सहित अनेक चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।