छापोली की राउमावि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रतिभाओं का किया सम्मान

Mar 25, 2026 - 19:21
 0
छापोली की राउमावि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रतिभाओं का किया सम्मान

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) निकटवर्ती ग्राम छापोली में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को बोर्ड परीक्षा कक्षा 5वीं, 8वीं,10वीं के जारी परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का समारोह रखा। समारोह के मुख्य अतिथि एसीबीईओ प्रथम महेंद्र सैनी थे। विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ द्वितीय बृजलाल देवठिया, समाजसेवी रामलाल सैनी थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य विशाल गुप्ता ने की। माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य विशाल गुप्ता नें बताया कि कक्षा 10वीं में काजू सैनी पुत्री शिवराम सैनी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रीना भाखर नें 96.33प्रतिशत द्वितीय स्थान, रवीना भाखर नें 95 प्रतिशत तृतीय स्थान, पूजा गुर्जर 93.67 प्रतिशत, ऐषिका गुर्जर 92.67 प्रतिशत, प्रियांशु सामोता व सोनल भाखर नें 92.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा 8वीं में आंचल सैनी, उर्मिला यादव, विक्की सैनी व कक्षा 5वीं में अंजली यादव ने ए ग्रेड प्राप्त किया। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी प्रतिभाओं का माला व साफा पहनाकर अतिथियों ने सम्मान किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि महेन्द्र सैनी ने कहा कि आजकल नीजी स्कूलों की से अच्छा परिणाम सरकारी विद्यालय दे रहे हैं, अभिभावकों के विश्वास पर सरकारी विद्यालय खरें उत्तर रहे है। इस समय बेटों से अधिक शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां परचम लहरा रही है। इसी विद्यालय में 7बेटियों ने 90प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है। बेटों को भी मोबाईल की दुनिया से दूर निकलकर अपने भविष्य का संवारने के विषय पर चिंता करते हुए कठिन मेहनत के साथ अध्ययन करना चाहीए। रामलाल सैनी ने कहा कि बेटियों मेरे छापोली गांव का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य विशाल गुप्ता ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम, शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट समर्पण से ही विद्यालय का परिणाम शतप्रतिशत रहा है। सम्मान पश्चात डीजे के साथ कैंपर गाड़ी में प्रतिभावान विद्यार्थियों को बैठाकर विजयी जूलुस निकाला। रैली में सभी विद्यार्थियों को मिठाईयां खिलाई गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................