लक्ष्मणगढ़ में पिछले दिनों अतिक्रमण के नाम से दुकानो व मकानो के ध्वस्त के बाद नाला निर्माण शुरू

Mar 25, 2026 - 19:22
 0
लक्ष्मणगढ़ में पिछले दिनों अतिक्रमण के नाम से दुकानो व मकानो के ध्वस्त  के बाद नाला निर्माण शुरू

 लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) कस्बे में नगरपालिका द्वारा मालाखेड़ा रोड बावड़ी से भगत सिंह सर्किल पर अतिक्रमण के नाम से हटाए गए जनवरी माह में मकानों एवं दुकानों को ध्वस्त करने के दो माह बाद आज कार्यकारी एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा कस्बे के बावड़ी के सामने स्थित पोस्ट ऑफिस से कच्चे नालो का निर्माण जेसीबी की सहायता से कार्य प्रारंभ कर दिया है । लोगों का कहना है कि पूर्व में तोड़फोड़ के बाद मलबा स्थानीय प्रशासन द्वारा नहीं हटाया गया । बीसीएमओ कार्यालय के पास  गहरा गड्ढा पानी से भरा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही थी।
स्थानीय पीड़ित लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा जितनी जल्दी तोड़फोड़ में की गई, लेकिन  उदासीनता के चलते मलवा एवं नालियां अवरुद्ध हुई पड़ी हुई है। पीड़ित दुकानदारों ने आरोप लगाया कि ध्वस्त मकान एवं दुकानों के बाद नगरपालिका ने सफाई या समतलीकरण की कोई व्यवस्था नहीं की। नालिया रुकी पडी है ।सड़क किनारे पड़े मलबे के ढेर यातायात और पैदल चलने वालों की आवाजाही को बाधित कर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया था।
इसके साथ ही मलवा पड़े रहने से दुकानदारों की जगह खाली नहीं होने से रोजी-रोटी की समस्या बनी हुई थीं ‌। पिछले दो माह से वे आर्थिक रूप से परेशानी का अनुभव कर रहे हैं। अधिकांश दुकानदार बेरोजगार घूम रहे थे। नाला निर्माण होने से सीमांकन हो जाने के उपरांत ही वे अपनी जगह का सदुपयोग कर सकेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................