अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस ने अली हुसैन टीपू बालदड़ा को झालावाड़ जिले का सहप्रभारी किया नियुक्त
अंता बारां राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा अली हुसैन (टीपू) बालदड़ा को झालावाड़ जिले का सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। समाज के विभिन्न वर्गों और राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए मुबारकबाद दी है। इस मौके पर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन मुस्तफा खान (अंता), पीसीसी सदस्य अयूब खान, वक्फ चेयरमैन बारां इरफान अंसारी, सिसवाली चेयरमैन इदरीश खान, अशरफ देशवाली, हाजी नासिर मिर्जा, पार्षद जाकिर, शारीक खान, सादिक बडोरा, पूर्व पार्षद वसीम खान, इमरान चंडालिया और सरपंच तारिक खान सहित कई लोगों ने अली हुसैन टीपू को मुबारकबाद देते हुए खुशी का इज़हार किया। अपनी नियुक्ति पर अली हुसैन टीपू ने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार का आभार जताते हुए कहा कि वह जिम्मेदारी को ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे।
गौरतलब है कि अली हुसैन टीपू बारां की मदरसा कमेटी के चेयरमैन भी हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी विशेष रुचि रही है। उनका कहना है कि "मदरसे अब केवल दीनी तालीम तक सीमित न रहें, बल्कि साइंस, गणित और कंप्यूटर जैसे आधुनिक विषयों को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए, जिससे नई पीढ़ी दीनी और दुनियावी दोनों तालीम में मजबूत बन सके।"

