भूमि अवाप्ति से प्रभावित गांवों हेतु जनसुनवाई होंगी आयोजित

Mar 25, 2026 - 19:38
 0
भूमि अवाप्ति से प्रभावित गांवों हेतु जनसुनवाई होंगी आयोजित
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिले में विशेष रेल परियोजना-आगरा फोर्ट बांदीकुई दोहरीकरण के लिए विभिन्न गांवों में भूमि अवाप्ति किया जाना हैं। इसके लिए भूमि अवाप्ति से प्रभावित गांवों में भूमि अर्जन हेतु जनसुनवाई आयोजित की जायेगी। जनसुनवाई निर्धारित तिथियों में प्रातः 10 से सायं 4 बजे तक आयोजित होंगी।
सक्षम प्राधिकारी भूमि अवाप्ति एवं उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता ने बताया कि विशेष रेल परियोजना-आगरा फोर्ट बांदीकुई दोहरीकरण के कार्य हेतु भूमि अवाप्ति प्रभावित गांवों में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल को गांव चिकसाना, चक दौलतपुर एवं चारलीगंज के लिए अटल सेवा केन्द्र चिकसाना, 2 को मडरपुर, रूंधइकरन एवं इकरन के लिए अटल सेवा केन्द्र रूंधइकरन तथा 6 अप्रैल को कस्बा चक नम्बर 2 एवं गुन्डवा के लिए अटल सेवा केन्द्र गुन्डवा में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................