प्रेक्षा ने 97.33 प्रतिशत अंकों के साथ हासिल की उल्लेखनीय सफलता, मैथ्स में आए 100 अंक
भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 10वीं परिणाम 2026 में भीलवाड़ा जिले की छात्रा प्रेक्षा कोठारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, वहीं प्रेक्षा ने मैथ्स में 100में से 100 अंक प्राप्त कर उपलब्धि हासिल की। प्रेक्षा, सरकारी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, पीठास, मांडल (स्कूल कोड 1061113) की विद्यार्थी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेक्षा कोठारी (रोल नंबर 1300985), पिता हिम्मत कोठारी और माता सुधा देवी की पुत्री हैं। उन्होंने लगभग सभी विषयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।