लक्ष्मणगढ़ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र निशांत ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) लक्ष्मणगढ़ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के होनहार छात्र निशांत ने बोर्ड परीक्षा में 97.83% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस सफलता से परिवार व विद्यालय में खुशी का माहौल है।पिता प्रेम चंद व माता सुशीला ने बताया कि निशांत ने नियमित मेहनत व अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया। निशांत ने इसका श्रेय अपने गुरुजनों एवं माता-पिता को दिया है। निशांत का लक्ष्य भविष्य में सिविल सेवक बनकर समाज व देश की सेवा करना है। विद्यालय स्टाफ ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।