कठूमर में एक तीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Mar 25, 2026 - 19:54
 0
कठूमर में एक तीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कठूमर (दिनेश लेखी) कस्बे में बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कठूमर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया, जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया।
थाना अधिकारी द्वितीय गुलाब सिंह ने बताया कि पिंटू पुत्र रामस्वरूप मीणा (30) निवासी मसारी का नगला ने बुधवार शाम करीब 4:30 बजे नगर पालिका कार्यालय के बाहर एक दुकान में तौलिए से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। इधर, मृतक के पिता की ओर से मामले में मर्ग दर्ज कराई गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................