क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड की आमसभा में 81 लाख रुपए का बजट सर्वसम्मति से पारित

Mar 26, 2026 - 12:56
 0
क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड की आमसभा में 81 लाख रुपए का बजट सर्वसम्मति से पारित

खैरथल (हीरालाल भूरानी)   खैरथल क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड की आमसभा झूलेलाल मंदिर मीटिंग हॉल, किशनगढ़बास रोड पर अध्यक्ष रोहिताश सिंह चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अलवर सरस डेयरी अध्यक्ष नितिन सांगवान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में केवीएसएस बहरोड़ अध्यक्ष रोहिताश सिंह यादव मौजूद रहे।
 बैठक में समिति की मुख्य कार्यकारी संगीता यादव ने गत वर्ष की कार्यवाही का विवरण प्रस्तुत कर उसकी पुष्टि करवाई। साथ ही वर्ष 2025-26 के लिए 81 लाख रुपए का अनुमानित बजट पेश किया।जिसे आमसभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया गया। मुख्य अतिथि नितिन सांगवान ने अपने संबोधन में कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और इनके माध्यम से किसानों को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने सदस्यों से अपील की कि वे सहकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं और अन्य किसानों को भी इससे जोड़ें। आमसभा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए खैरथल क्षेत्र में नए सुपर मार्केट खोलने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी सदस्यों ने सहमति देते हुए पारित किया।

बैठक में समिति स्टाफ में मुख्य कार्यकारी संगीता यादव, कैशियर होशियार सिंह, महेश कुमार, पुरुषोत्तम पुरी, अमित कुमार, हेमंत कुमार व अनुज कुमार उपस्थित रहे। डीआर कार्यालय से उप रजिस्ट्रार वेद प्रकाश सैनी सहित हेमंत निर्वाण, हंसराज यादव, कमलकान्त स्वामी, आभा अग्रवाल, नवल सिंह, राहुल, बच्चू सिंह व साजन कुमार ने भाग लिया। संचालन मण्डल में रोशनलाल मीणा, बलवीर सिंह, रतनलाल तंवर, पवन कुमार, सरिता देवी व माया देवी की उपस्थिति रही।
इसके अलावा बड़ी संख्या में किसान भी आमसभा में शामिल हुए, जिनमें रामधान, सुखराम, हीरालाल भूरानी, नारायण छंगाणी,फतेह मौहम्मद,सत्येन्द्र, फकीर चन्द, श्यामलाल, रामचन्दर, जगदीश, हीरालाल, रामसिंह यादव, ओमप्रकाश, बाबूलाल मीणा, रामनरेश, महेन्द्र सिंह, मोहर सिंह, भूपेश, किशनचन्द, ओमप्रकाश रोधा, निर्मल यादव, राकेश देवी व गोपीराम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................