जसाई गांव में चली गोलियां, दो गोली फॉर्च्यूनर में लगी एक हवा में फायरिंग मुंडावर में दहशत; पुरानी रंजिश ने फिर लिया हिंसक मोड़

Mar 26, 2026 - 13:10
 0
जसाई गांव में चली गोलियां, दो गोली फॉर्च्यूनर में लगी एक हवा में  फायरिंग मुंडावर में दहशत; पुरानी रंजिश ने फिर लिया हिंसक मोड़

मुंडावर (देवराज मीणा) खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर थाना इलाके के जसाई गांव में बुधवार को अचानक फायरिंग की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पर गोलियां चला दीं। गोलियों की गूंज से गांव का माहौल दहल उठा और लोग भय के कारण घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह, डीएसपी लाल सिंह यादव तथा थाना अधिकारी मोहर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की। वहीं भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने भी मौके का जायजा लेते हुए स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पुरानी आपसी रंजिश ही फायरिंग का मुख्य कारण प्रतीत हो रही है।
गौरतलब है कि करीब तीन माह पूर्व जाट बहरोड़ क्षेत्र में भी बदमाशों द्वारा फॉर्च्यूनर वाहन में तोड़फोड़ कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना को गहरा कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................