ताराचन्द खोयड़ावाल के नेतृत्व में मजदूर विकास फाउंडेशन ने उठाई तंबाकू-मुक्त पीढ़ी नीति की मांग

Jun 5, 2026 - 17:08
Jun 5, 2026 - 17:10
 0
ताराचन्द खोयड़ावाल के नेतृत्व में मजदूर विकास फाउंडेशन ने उठाई तंबाकू-मुक्त पीढ़ी नीति की मांग

मुंडावर  (देवराज मीणा) मजदूर विकास फाउंडेशन के संस्थापक ताराचंद खोयड़ावाल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में "तंबाकू-मुक्त पीढ़ी" (Tobacco-Free Generation) नीति लागू करने की मांग की है। यह पहल राजस्थान तंबाकू नियंत्रण मंच (राजतोफा) के सहयोग से की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों का बढ़ता सेवन बच्चों और युवाओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। ऐसे में आने वाली पीढ़ियों को तंबाकू की लत से बचाने के लिए प्रभावी और दीर्घकालिक नीति लागू करना समय की आवश्यकता है।

ताराचंद खोयड़ावाल ने बताया कि राजतोफा पिछले कई वर्षों से प्रदेश में तंबाकू नियंत्रण और जनजागरूकता के लिए कार्य कर रहा है। ज्ञापन में सुझाव दिया गया है कि एक निर्धारित तिथि के बाद जन्म लेने वाले बच्चों एवं युवाओं को जीवनभर तंबाकू और निकोटीन उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने संबंधी नीति लागू की जाए।

ज्ञापन में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA), 2003 के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री से युवाओं के स्वस्थ भविष्य के लिए इस नीति को लागू करने का आग्रह किया गया है।

खोयड़ावाल ने कहा कि स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सरकार, सामाजिक संगठनों और आमजन को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक निर्णय लेकर प्रदेश के बच्चों और युवाओं के हित में ठोस कदम उठाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है