गायत्री शक्तिपीठ से जुडे सेवाभावी राधेश्याम सैनी के आकस्मिक निधन हो जाने पर शक्तिपीठ पर किए श्रृद्धा सुमन अर्पित
राजगढ (अलवर/अनिल गुप्ता) माचाडी सड़क मार्ग पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर शक्तिपीठ से जुडे सेवाभावी राधेश्याम सैनी के आकस्मिक निधन हो जाने पर गुरुवार शाम शक्तिपीठ पर शोक सभा का आयोजन कर सैनी को श्रृद्धा सुमन अर्पित कर उनकी आत्मा को ईश्वर के चरणों में स्थान देने के साथ उनके परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर मीना खंडेलवाल, प्रीती विजय,राधेश्याम खोह वाले,सुनीता शर्मा,आत्म प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद थे।