बल्डा धाम गोगोर ( नागौर ) के श्री श्री 108 सीताराम दास जी महाराज पहुंचे दाऊ धाम काला कोटा
नागौर (सुमेरसिंह राव) नागौर जिले के बल्डा धाम गोगोर बालाजी धाम आश्रम के संत श्री श्री 108 श्री सीताराम दास जी महाराज नीमकाथाना के पास काला कोटा दाऊ धाम आश्रम पर चल रहे यज्ञ की पूर्णाहुति पर दलबल के साथ दाऊ धाम पहुंचे l जानकारी के अनुसार आज से ठीक लगभग 40 साल प पहले बल्डा धाम गोगोर (नागौर ) के ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 श्री रामनिवास दास जी महाराज श्री सीताराम दास जी महाराज को राणासर के पास निर्झर धाम से वहां बल्डा बालाजी धाम आश्रम पर ले जाकर अपना उत्तराधिकारी बनाया था l तब से लेकर आज तक श्री सीताराम दास जी महाराज बल्डा धाम बालाजी धाम आश्रम गोगोर पर ही विराजमान है l
यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बल्डा धाम का गोगौर के श्री श्री 108 श्री सीताराम दास जी महाराज पूरे हिंदुस्तान में अब तक 106 यज्ञ करवा चुके हैं इसीलिए उन्हें यज्ञ चक्रवर्ती सम्राट भीष्म पिता के रूप में जाना जाता है l भावरिया के अनुसार श्री श्री 108 श्री सीताराम दास जी महाराज राजस्थान में ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में 106 यज्ञ करवा चुके हैं l यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया के अनुसार बल्डा धाम गोगोर आश्रम के संत श्री श्री 108 श्री सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य अब तक पूरे हिंदुस्तान में 108 कुंडात्मक महायज्ञ ही संपन्न हुए हैं l