शारदीय नवरात्र: देवी स्वरूप कन्याओं का हुआ घर-घर पूजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) शारदीय नवरात्र के आठवें दिन भक्तों ने कन्याओं का विशेष पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की। माता दुर्गा के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की पूजा नवरात्रि में अष्टमी, नवमी, तिथि को घरों में की गई।कन्या पूजन अत्यंत श्रद्धा से किया गया
घर को स्वच्छ कर कन्याओं के आने पर उनके पैर धोए उन्हें आसन पर बैठाकर तिलक (रोली-अक्षत) लगाया गया और कलाई पर कलावा (लाल धागा) बांधा कन्याओं को घर में बना शुद्ध शाकाहारी भोजन, हलवा, पूरी और काले चने परोसा गया।
भोजन के बाद कन्याओं को अपनी क्षमता अनुसार उपहार (चुनरी, फल, नगद ,स्टेशनरी) की दक्षिणा दी गई । विदा करते समय उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया गया।
माना जाता है कि इस पूजा से माँ दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में सुख, समृद्धि और आरोग्य का वास होता है।
शारदीय नवरात्र के आठवें दिन कन्याओं का विशेष पूजन कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। मां के भक्तों ने अपने घरों में कन्या पूजन कर उनको भोजन कराया। निकटतम धोलागढ़ देवी मंदिर में भक्तों की सुबह से ही भीड़ लगी रही। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना हुई। सुबह होते ही लोगों ने अपने-अपने घरों और मंदिरों में माता दुर्गा की आराधना कर मन्नते मांगीं। मां के भक्तों ने अपने घरों में देवी स्वरूप कन्याओं को पूजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया और प्रसाद का वितरण किया। अष्टमी पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। शहर के मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। भक्तों ने मंदिर में पूजा अर्चना कर फल, माता की चुनरी, नारियल और मिठाई का भोग लगाया।