खैरथल में होगा भारतीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलनः 28 मार्च से होगा शुरू, 18 राज्यों के संत-विद्वान लेंगे हिस्सा
खैरथल (हीरालाल भूरानी) खैरथल में 28 मार्च से 30 मार्च तक त्रिदिवसीय भारतीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन खैरथल-अलवर जिले में दूसरी बार आयोजित हो रहा है। महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन (मध्य प्रदेश) शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एवं श्री भगवत धर्म संस्कृत वेद विद्यालय छात्राश्रम, जिंदोली घाटी के संयुक्त तत्वावधान में ये कार्यक्रम होगा।
जिंदोली गुरुकुल के संस्थापक आचार्य भगवत दयाल वेदपाठी ने बताया-सम्मेलन में वेद पारायण, वेद व्याख्यान, वैदिक विचार गोष्ठी, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भव्य वेद शोभायात्रा जैसे विविध आयोजन होंगे। इसमें देश के 18 से अधिक राज्यों से संत-महात्मा, आचार्य एवं विद्वान भाग लेंगे।
संतों व जनप्रतिनिधियों की रहेगी मौजूदगी
28 मार्च को प्रातः 9 से 11 बजे तक वेद पारायण एवं 11 से 1 बजे तक उद्घाटन सत्र आयोजित होगा। इस दौरान श्री बेनामी जगद्गुरु स्वामी बालकादेवाचार्य महाराज (रैणागिरी धाम), महामंडलेश्वर स्वामी दिनेशानंद महाराज (काकडोली धाम), महंत शुभनाथ महाराज, महंत ब्रह्ममूनि महाराज (टोडली), महंत ऋसीदास दास महाराज (सिहाली कलां) उपस्थित रहेंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में महंत बालकनाथ योगी, जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, विधायक ललित यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, प्रो. विरुपाक्ष जड्डुडी, कार्यक्रम अध्यक्ष शिवपाल जाट (अतिरिक्त जिला कलेक्टर, खैरथल-तिजारा), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह, उपखंड अधिकारी सृष्टि जैन, डीएसपी लालसिंह यादव, तहसीलदार विवेक कटारिया, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी अंतरसिंह गुर्जर एवं विकास अधिकारी संजय यादव शिरकत करेंगे।
शाम 3 से 6 बजे तक खैरथल में भव्य वेद शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसका स्वागत सामाजिक समरसता मंच खैरथल, ओमप्रकाश रोघा, सर्वेश गुप्ता, विक्रम चौधरी, किशन सिंह चौहान, सतीश चौहान, पुरुषोत्तम गुप्ता, चेतन अग्रवाल एवं योगेश गुप्ता द्वारा किया जाएगा। रात्रि 8 से 11 बजे तक कवि सम्मेलन आयोजित होगा।
द्वितीय दिवसः व्याख्यान और सांस्कृतिक कार्यक्रम
29 मार्च को प्रातः 8 से 11 बजे तक वेद पारायण एवं 11 से 1 बजे तक वेद व्याख्यान होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री संजय शर्मा उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक देवीसिंह शेखावत (बानसूर), बी.एन. शर्मा (आईएएस), मुक्तानंद अग्रवाल (आईएएस), जिला कलेक्टर अलवर आर्तिका शुक्ला, उच्च न्यायालय दिल्ली की न्यायाधीश गीतांजलि गोयल, डॉ. अंजली यादव जितेंट शर्मा रोहिताश घांघल, मनोज सोनी होंगे।