ब्रज आंचल की धार्मिक पहचान को विश्व पटल पर उभारने के लिए डीग को हेरिटेज सिटी के रुप में विकसित किया जाएगा - बेढम

Mar 26, 2026 - 19:37
 0
ब्रज आंचल की धार्मिक पहचान को विश्व पटल पर उभारने के लिए डीग को हेरिटेज सिटी के रुप में विकसित किया जाएगा - बेढम

डीग (नीरज जैन) डीग जिले के बृज नगर कस्बे में रामनवमी के पावन पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर राजस्थान सरकार के गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने शोभा यात्रा में शिरकत कर लोगो का उत्साह वर्धन किया। अंचल की गौरवशाली परंपरा और प्रभु श्री राम के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा का परिचय देते हुए गृह राज्य मंत्री ने स्वयं अपने सिर पर भगवान श्री राम की भव्य पालकी धारण कर शोभा यात्रा का नेतृत्व किया। श्रद्धा और उल्लास के इस संगम में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं और नागरिकों ने भगवान श्री राम के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
शोभा यात्रा के दौरान संपूर्ण बृज नगर का परिवेश आध्यात्मिक रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा था। कस्बे में  विभिन्न स्थानों पर लोगो ने पुष्प वर्षा कर भगवान श्री राम की आरती उतारी। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण ने इस धार्मिक आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
 गृह राज्य मंत्री बेढम ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री शभजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डीग जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों के कायाकल्प के लिए महत्वपूर्ण वित्तीय प्रावधान किए गए हैं। इसी क्रम में, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित पूँछरी का लौठा में नवल कुण्ड एवं अप्सरा कुण्ड से अधिशेष जल की निकासी के लिए लिफ्ट कार्य तथा जटेरी धाम स्थित राधा प्रेम सरोवर व रसिक अनन्य सरोवर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए 8 करोड़ 78 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूँछरी का लौठा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।
बेढम ने कहा कि ब्रज अंचल की धार्मिक पहचान को वैश्विक पटल पर नई ऊंचाइयां देने के लिए डीग को हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा, जहाँ 30 करोड़ रुपये की लागत से भव्य हेरिटेज वॉक-वे का निर्माण होगा। इसके अतिरिक्त, पैंगोर स्थित प्रसिद्ध चामुंडा माता मंदिर के विकास कार्यों को भी बजट में स्थान दिया गया है। उन्होंने बताया कि  मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार का यह प्रयास न केवल अंचल की आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करेगा, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए सुलभ और आधुनिक सुविधाएं भी सुनिश्चित करेगा। इन समस्त धार्मिक सौगातों के लिए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने क्षेत्रवासियों की ओर से राज्य सरकार और मुख्यमंत्री  का आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................