सैक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाओं में गाड़े सफलता के झंडे

Apr 1, 2026 - 16:52
 0
सैक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाओं में गाड़े सफलता के झंडे

रामगढ़ (अलवर): रामगढ़ बस स्टैंड के समीप स्थित सैक्रेड हार्ट कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कक्षा 10वीं के बाद अब कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

कक्षा 12वीं (विज्ञान वर्ग) का परिणाम: कक्षा 12वीं में विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इनमें:

  • जीनत खान (सुपुत्री आस मोहम्मद खान) ने 94.60% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

  • गरिमा दुआ (सुपुत्री किशोर दुआ) ने 94.20% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

  • लक्की (सुपुत्र सुभाष) ने 92% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

  • प्रियंका (सुपुत्री हेतराम) ने 91% अंक हासिल कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 10वीं का परिणाम: कक्षा 10वीं में भी विद्यालय का दबदबा कायम रहा। छात्रा उर्वशी ने 96% अंक लाकर विद्यालय टॉप किया। वहीं खुशी सोनी ने 91% और रजित शर्मा ने 90.83% अंक प्राप्त कर माता-पिता और गुरुजनों का मान बढ़ाया।

सम्मान समारोह: विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय स्टाफ में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। शिक्षकों ने बच्चों का मुंह मीठा करवाया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है