ललित गुप्ता CA लायंस क्लब खैरथल के अध्यक्ष बने
खैरथल (हीरालाल भूरानी) लायंस क्लब अध्यक्ष लॉयन सर्वेश गुप्ता की अध्यक्षता में साधारण सभा हुई। जिसमें आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष पद पर लायन सीए ललित गुप्ता को अध्यक्ष, लायॅन सुभाष गोयल को सचिव, लायॅन शिव खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया इस अवसर पर पिछली सेवा गतिविधियों की समीक्षा की गई एवं समाज सेवा कार्य की रूपरेखा तैयार की गई ।
सभा में लॉयन सुभाष गोयल , लॉयन शिव खंडेलवाल, लॉयन विनोद वलेचा, लॉयन डॉ प्रदीप मलिक,लायॅन आजाद चौधरी, लॉयन निरंजनलाल गुप्ता, लॉयन सुरेश गुप्ता, लायन मनीष अग्रवाल, लॉयन ललित गुप्ता, लॉयन गणेश गुप्ता, लॉयन प्रहलाद गोयल उपस्थित रहे।