चैत्र पूर्णिमा पर तिलकपुर धाम में सत्संग व भंडारे का हुआ आयोजन

Apr 2, 2026 - 19:40
 0
चैत्र पूर्णिमा पर तिलकपुर धाम में सत्संग व भंडारे का हुआ आयोजन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के तिलकपुर धाम में दो दिवसीय पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने तिलकपुर धाम के पीठाश्वर महन्त श्री बालक दास महाराज जी से आशीर्वाद ग्रहण किया। जिसमें राजस्थान सहित उत्तप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड सहित आसपास क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। परमहंस सदगुरु श्री हरचंद दास सत्संग ट्रस्ट के सदस्य व मीडिया नरेन्द्र तिलकपुर ने बताया कि हर पूर्णिमा की भांति इस पूर्णिमा पर भी  आश्रम पर मंगलवार रात्रि को विशाल सत्संग का आयोजन किया गया।
जिसमें कई पार्टियों के द्वारा सत्संग में हिस्सा लिया। परमहंस सदगुरु हरचन्द दास ट्रस्ट द्वारा सुबह हवन का आयोजन किया गया। पति पत्नी सहित एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुतियां दी।  गुरु पूर्णिया की रस्म निभाते हुए तिलकपुर धाम के बालकदास जी महाराज का श्रद्धालुओं ने शॉल उड़कर साफा बंधन कर आशीर्वाद ग्रहण किया गया।
 11 बजे से देर शाम तक भंडारे का आयोजन किया गया। इस बार भंडारे का आयोजन सुखचन्द फौजी खोखर वाले की तरफ से किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिला पुरुषों ने प्रसादी  ग्रहण की । इस अवसर पर दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। तिलकपुर धाम के पीठाधीश्वर महंतश्री बालक दास जी महाराज ,डॉ. रमेश चंद, सुखचन्द फौजी, सुरेश प्रधान हथेली, केवल राम गुर्जर, डॉ.मातादीन बिसारिया, सेवादार अमर सिंह, मोहन लाल, विश्राम दत्त, सतेन्द्र यादव,भीमसिंह गुर्जर भाजी नेता, प्रमोद बंसल सांसद प्रतिनिधि भरतपुर, सचिन मीणा, रामवीर गुर्जर,  राजेश खुडियाना,रामवीर,सुरेश प्रधान,रमेश लालपुरिया, विष्णु गुर्जर भावली , राजेंद्र फौजी तिलकपुर, बृजलाल सैनी,मा.प्यारे लाल नंदराम वकील, मनोहर लाल बाबू जी , बिजन मीणा,धनश्याम सैनी, महंत फलाहारी दास , मनोरी, ललित नाथ,धनसिहं बैरवा, खुशीराम फौजी, बलराम गुर्जर आदि।आगामी पूर्णिमा का आयोजन सरदार जसपाल सिंह /स्वर्गीय कौशल्या सिंह (गोविंदगढ़ वाले) की तरफ से होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................