एक जिला एक उत्पाद’ योजना स्थानीय हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल- जवाहर सिंह बेढम

Apr 2, 2026 - 19:49
Apr 2, 2026 - 20:19
 0
एक जिला एक उत्पाद’ योजना स्थानीय हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल- जवाहर सिंह बेढम

डीग (नीरज जैन) डीग की पावन धरती पर आज जो दृश्य हम सब देख रहे हैं, वह केवल एक प्रदर्शनी स्थल का लोकार्पण नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कौशल और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का साकार रूप है यह बात गुरुवार को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने डीग में  मार्बल मूर्ति प्रदर्शन स्थल का लोकार्पण और हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए करते हुए कही।  
 उन्होंने कहा कि एक जिला एक उत्पाद’ योजना के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य स्पष्ट है—हर क्षेत्र की विशिष्टता को पहचान दिलाना और उसे वैश्विक मंच तक पहुंचाना।
डीग की मार्बल मूर्ति कला केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही एक जीवंत परंपरा है, जिसमें हमारे शिल्पकारों की मेहनत, समर्पण और सृजनशीलता झलकती है। बेढम ने कहा कि आज इस आधुनिक प्रदर्शनी स्थल के माध्यम से हमारे कारीगरों को एक ऐसा मंच मिल रहा है, जहां से वे अपने हुनर को देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक पहुंचा सकेंगे।
राज्य सरकार शिल्पकारों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारी प्राथमिकता है कि स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार, प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। यह प्रदर्शनी स्थल निश्चित रूप से इस दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर इस लोकार्पण का होना और भी विशेष महत्व रखता है। भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति और सेवा के प्रतीक हैं। उनकी प्रेरणा से हमें समाज में समर्पण और एकता की भावना को मजबूत करना चाहिए। शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि हमारी सांस्कृतिक जड़ें कितनी मजबूत हैं।
मैं सभी शिल्पकारों, आयोजकों और क्षेत्रवासियों को इस ऐतिहासिक पहल के लिए हार्दिक बधाई देता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि राज्य सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है।
 विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने कहा कि आज का दिन डीग-कुम्हेर क्षेत्र के लिए गर्व और गौरव का दिन है। यह केवल एक विकास कार्य नहीं, बल्कि हमारी पहचान, हमारी परंपरा और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और आगे बढ़ाने का एक सशक्त प्रयास है।
उन्होंने कहा कि डीग की मार्बल कला ऐतिहासिक रूप से समृद्ध रही है। यहां के शिल्पकारों ने अपनी अद्भुत कला से न केवल प्रदेश, बल्कि देशभर में अपनी पहचान बनाई है। अब ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना के अंतर्गत इस कला को एक नई दिशा और नई ऊंचाई मिलने जा रही है। यह प्रदर्शनी स्थल हमारे कारीगरों के लिए अवसरों के नए द्वार खोलेगा और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विधायक  डॉ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि विकास और विरासत दोनों साथ-साथ आगे बढ़ें। इसी सोच के साथ हम ऐसे कार्य कर रहे हैं, जो न केवल आर्थिक दृष्टि से लाभकारी हों, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करें।
आज हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा में शामिल होकर जो आस्था और उत्साह देखने को मिला, वह अत्यंत प्रेरणादायक है। यह यात्रा हमारी धार्मिक परंपराओं, सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। हम सभी को मिलकर इस समरसता को बनाए रखना है और समाज को आगे बढ़ाना है।
मैं क्षेत्र की जनता, शिल्पकारों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाया। विश्वास है कि डीग आने वाले समय में न केवल विकास के क्षेत्र में, बल्कि कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों को छुएगा। कार्यक्रम में नगर परिषद आयुक्त कुलदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हनुमान सेवा समिति के सदस्य मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................