कृषि परिवेक्षक को एक हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Apr 7, 2026 - 18:42
 0
कृषि परिवेक्षक को एक हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

अलवर (अनिल गुप्ता) जयपुर  एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भिवाडी द्वारा कार्यवाही करते हुए रामस्वरूप कृषि परिवेक्षक ग्राम पंचायत सिहाली खुर्द, तहसील मुण्डावर जिला खैरथल तिजारा को एक हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण अनुसार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की भिवाडी चौकी को एक शिकायत परिवादी से इस आशय की मिली कि मैं अपने व अपने परिवार के सदस्यों की फव्वारा पाईप लाईन के अनुदान हेतु राजस्थान किसान पोर्टल पर पत्रावली लगाने पर कर्मचारी रामस्वरूप कृषि परिवेक्षक ग्राम पंचायत सिहाली खुर्द, तहसील मुण्डावर जिला खैरथल तिजारा ने उक्त पत्रावलियों को स्वीकृत करवाने के लिए 2,000 रूपये फोन-पे के जरिये लेना व 2500/- रूपये की रिश्वत की और मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी के अनिल कयाल उप महानिरीक्षक पुलिस- के सुपरवीजन में एसीबी. चौकी भिवाडी के प्रभारी परमेश्वर लाल उप अधीक्षक पुलिस टीएलओ द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी रामस्वरूप कृषि परिवेक्षक ग्राम पंचायत सिहाली खुर्द, तहसील मुण्डावर जिला खैरथल तिजारा को परिवादी से 500 रूपये मांग सत्यापन दिनांक 06.04.2026 को लेने व शेष राशि 1000/- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................