सिरस गांव में बुला ले रे स्वामी जैन धर्म हमे प्राणों से भी प्यारा; भगवान श्री महावीर स्वामी रथयात्रा मेला का समापन

Apr 8, 2026 - 10:45
 0
सिरस गांव में बुला ले रे स्वामी जैन धर्म हमे प्राणों से भी प्यारा;  भगवान श्री महावीर स्वामी रथयात्रा मेला का समापन

हलैना( विष्णु मित्तल) श्री श्वेताम्बर जैन तीर्थ ट्रस्ट एवं श्वेताम्बर जैन समुदाय की ओर से गांव सिरस स्थित आस्था से भरपूर श्री कलिकाल कल्पतरू भगवान श्री महावीर जी मन्दिर पर चल रहे श्री महावीर स्वामी रथयात्रा मेला का जय जिनेन्द्र,जियो और जीने दो जयघोष तथा भजन सख्यां के साथ हुआ,जिसमें देशभर से आए जैन समुदाय ने भाग लेकर भगवान महावीर स्वामी सहित 24 तीर्थकरों के दर्शन वंदन किए और रहट-झूले का आनन्द लेकर मेले में आई दुकानों से जमकर खरीदारी की।

साथ ही जैन समुदाय के गायक-गायिकाओं ने सिरस गांव में बुला ले रे स्वामी जैन धर्म हमे प्राणों से भी प्यारा, हरपल दर्शन री आस टूट्या कर्मारा बन्धन है जो बंधन तोड़े उसे महावीर कहते है,गुरु ज्ञान की हो बरसात आप के वचनो से,लाखो चाँद खिले हो जैसे मुख है,जीवन है पानी की बूँद कब मिट जाए रे, प्रभु पार्श्व तेरा दरबार मेरे मन को लुभाता है लाखों चाँद खिले हो जैसे आदि भजन सुनाए,जिन्हे सुन कर श्रोता भावविभोर हो गए और महिला-पुरूष एवं बच्चे नृत्य करने लगे।

 ट्रस्ट के अध्यक्ष सुधीर जैन भिवाडी,संरक्षक महावीर प्रसाद जैन,मंत्री रिखबचन्द जैन,मोहित जैन नदबई,विमल कुमार जैन,मुकेश जैन वैर आदि ने कहा कि जैन धर्म हमेशा देश,समाज एवं परिवार के हित का ज्ञान देता है,जो हमें अहिंसा,सत्य,मानव सेवा,देशभक्ति,स्वच्छता,आत्मनिर्भरता,जियो और जीने दो आदि का संदेश देता है। सभी को भगवान महावीर स्वामी के बताए मार्ग और सिद्वान्तों पर चलना चाहिए,तभी देश और समाज का उत्थान होगा साथ ही विकास को गति,आत्मनिर्भरता,विश्वशान्ति,प्रेम की भावना आदि जागरूकता आऐंगी।
ट्रस्ट के अध्यक्ष सुधीर जैन भिवाडी,मोहित जैन एवं सतीश जैन वैर ने बताया कि गांव सिरस में भगवान श्री महावीर स्वामी रथयात्रा मेला का आयोजन हुआ। रथ में भगवान को लेकर बैठने की बोली वैर निवासी अजीत कुमार जैन व  पंकज जैन ,सारथी की बोली बयाना के प्रमोद जैन सुनील जैन,भगवान के बाये इंद्र बोली हिंडौन के विमल कुमार विशाल जैन ,भगवान के दाये इंद्र की बोली वैर के सुभाष मनीष जैन प्रभावना  की बोली अनंत कुमार बनवारी लाल जैन लगी।

इस मौके पर मोहित जैन, विमल जैन, सुरेश जैन, धर्म जैन, गुड्डू जैन, गंगा लहरी जैन राजेश जैन अलवर से भागचंद जैन सतीश जैन हिंडौन से महावीर जैन  हेमंत जैन, वर्धमान जैन बयाना से प्रमोद जैन नवीन जैन  मुकेश जैनएअजीत जैन हेमंत जैन महवा से महावीर जैन,अन्नू जैन महेश जैन विमल जैन आदि का सहयोग रहा। मेले में कानपुर अलवर जयपुर फरीदाबाद लखनऊ फिरोजाबाद ग्वालियर जयपुर करौली दौसा भरतपुर धौलपुर मथुरा आगरा आदि जिले के लोगों की संख्या अधिक है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है