बाबा शेवाराम साहेब की 42वीं वार्षिक वर्सी उत्सव 9 अप्रैल, गुरूवार को

Apr 8, 2026 - 15:06
 0
बाबा शेवाराम साहेब की 42वीं वार्षिक वर्सी उत्सव 9 अप्रैल, गुरूवार को

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के आराध्य सतगुरु बाबा शेवाराम साहेब  जी का 42वां वार्षिक वर्सी उत्सव 9 अप्रैल गुरूवार को आश्रम में सांय 5:30 - 8:30 बजे तक भक्ति एवं श्रद्धा से मनाया जायेगा।
संत गोबिंद राम ने बताया कि सेवा-सुमिरन की कड़ी में महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य मे सतगुरुओ का गुणगान, भजन व सत्संग होगे। नगर बस्तियो मे अन्न क्षेत्र की सेवा होगी। सतगुरुओं की समाधि व आसन साहेब  पर फूल मालाओं से विशेष श्रृंगार किया जायेगा। हवन, पूजन - अर्चन, श्री हरि सिद्धेश्वर मंदिर में अभिषेक सहित विविध कार्यक्रम होंगे। सायंकाल में संतो महापुरुषों के सत्संग प्रवचन, अरदास - प्रार्थना होकर तत्पश्चात् भंडारा प्रसाद होगा ।

ज्ञातव्य है कि बाबा शेवाराम साहेब ने अखण्ड भारत के सिन्ध प्रान्त से विभाजन पश्चात् भीलवाड़ा को अपनी कर्म स्थली बनाया। यथा नाम तथा गुण को चरितार्थ कर अपने गुरुओं के वचन अनुसार संपूर्ण जीवन अनवरत सेवा कार्य करते रहे। साथ ही सत्संग कीर्तन भजन के माध्यम से सनातन की पताका फहराते रहे। स्वामी जी ने श्रद्धालुओं से सतगुरु के वार्षिक वर्सी उत्सव में सम्मिलित होकर धार्मिक लाभ प्राप्त करने को कहा।तथा बाबा शेवाराम साहेब के मूल मंत्र सुख चाही सेवा करो - सुख चाहो सिमरन करो को अपने जीवन में उतारने को कहा ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है