डॉ. राजकुमारी सुलानिया बनीं अलवर शहर ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष, कच्ची बस्ती में हुआ भव्य सम्मान

Apr 8, 2026 - 15:09
 0
डॉ. राजकुमारी सुलानिया बनीं अलवर शहर ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष, कच्ची बस्ती में हुआ भव्य सम्मान

अलवर (राजस्थान) अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा और प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी की सहमति से, जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी की अनुशंसा पर डॉ. राजकुमारी सुलानिया को अलवर शहर ब्लॉक (अ) महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर दिल्ली दरवाजा स्थित कच्ची बस्ती में महिलाओं द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर खुशी जाहिर की गई।
भाजपा सरकार के खिलाफ जन आंदोलन का आह्वान:
समारोह को संबोधित करते हुए नगर परिषद की पूर्व सभापति एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि शीघ्र ही सभी मंडलों और वार्डों में सक्रिय महिलाओं की नियुक्तियां कर नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी।

यह कार्यकारिणी स्थानीय जन समस्याओं को लेकर वर्तमान भाजपा सरकार के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करेगी और जनता को राहत दिलवाएगी।
सक्रिय महिलाओं को मिलेगी जिम्मेदारी:
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. राजकुमारी सुलानिया ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरेंगी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक कार्यकारिणी और वार्ड स्तर पर सक्रिय महिलाओं के नाम जल्द ही जिलाध्यक्ष को सौंपे जाएंगे ताकि संगठन की गतिविधियों को गति मिल सके।
सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति रही उपस्थित:
जिला महिला कांग्रेस की महासचिव व प्रवक्ता मनीषा सैनी ने बताया कि इस सम्मान समारोह में राजबाला जाटव, पूजा, ज्योति, ममता, इंदिरा, माया, सुमित्रा देवी सहित बड़ी संख्या में कच्ची बस्ती की महिलाएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया और कांग्रेस संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है