अंबेडकर जयंती समारोह समिति करेगी अंबेडकर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
अंता (शफीक मंसूरी) शहर में आने वाली 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। वहीं जन्म जयंती कार्यक्रम के तहत कस्बे के कुछ विद्यालयों में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह आयोजन समिति द्वारा 13 अप्रैल 2026 को एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया जाएगा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष जगदीश पवार ने बताया कि आयोजन समिति कार्यालय में कार्यक्रम को लेकर समिति के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक आयोजित हुई जिसने प्रतियोगिता के लिए खास रूपरेखा तय की गई। इस प्रतियोगिता में "बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्शन एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान"विषय से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों में बाबा साहब के जीवन दर्शन को नजदीकी से जानने व समझने का मौका मिलेगा। बैठक में आयोजन समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी काफी संख्या में मौजूद रहे।


