महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती को लेकर सैनी समाज ने बांटे पीले चावल, गांव-गांव किया आमंत्रण

Apr 8, 2026 - 18:13
 0
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती को लेकर सैनी समाज ने बांटे पीले चावल, गांव-गांव किया आमंत्रण

खेरली (दिनेश लेखी) कस्बे  में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर 11 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर सैनी समाज द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। 
समाज के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सैनी ने बताया कि इसी क्रम में समाज के लोगों ने ग्राम समूची, रामपुरा पाटन, ढहरीन सोकर सहित दर्जनों गांवों में पीले चावल बांटकर लोगों को जयंती समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
सैनी समाज के सदस्यों ने घर-घर जाकर पीले चावल वितरित किए और महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि महात्मा फुले की जयंती हर वर्ष श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाती है और इस वर्ष भी इसे भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और समाज के लोग अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। इस दौरान सुरेश सैनी, शैलेश समूची, मानक सैनी, नटवर सैनी सहित अन्य समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................