राजगढ़ ब्राह्मण धर्मशाला में किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

Oct 16, 2023 - 07:59
 0
राजगढ़ ब्राह्मण धर्मशाला में किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन


 गोलाकाबास(अलवर) रितीक शर्मा

राजगढ़। 15 अक्टूबर श्री ब्राह्मण समाज तहसील राजगढ की ओर से कस्बे की ब्राह्मण धर्मशाला मे रविवार की दोपहर को प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्राह्मण महासभा अलवर के जिलाध्यक्ष विशम्भर दयाल शर्मा  ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान कर उनका मनोबल बढाना चाहिए। शिक्षा समाज की दशा व दिशा तय करती है। हमारा दायित्व है ब्राह्मण समाज राजनीतिक, शैक्षणिक,सांस्कृतिक एवं आर्थिक रूप से समृद्ध बने । हमारे बच्चो को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है तो उन्हें शैक्षणिक रूप से समृद्ध बनाना होगा। इसके लिए हमें दिन रात चिन्तन करना चाहिए।समाज के सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया  कि कार्यक्रम के विशिष्ट अवधूत आश्रम के अमन भारती महाराज, शिक्षाविद् रामकृष्ण शर्मा,राजगढ़ रीको औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपेश शर्मा,जिला महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा,उपाध्यक्ष आकाश मिश्रा,मनीष तिवाड़ी,जगराम पहलवान, झरना धाम के अध्यक्ष सन्त ज्ञानेश्वर शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ राजनीतिक वजूद हमे कायम करना है वो अपनी पुरानी शक्ति को पहचानकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करे। परशुराम सर्किल के संयोजक ओम प्रकाश शर्मा व पूर्व सरपंच कुलदीप गंगावत ने कहा कि अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए वैदिक पाठशाला होना जरूरी है जिसमें बच्चों को वेदों का व सनातन धर्म का ज्ञान प्राप्त हो सके। युवा नेता आकाश मिश्रा ने कहा कि सभी बच्चों को शिखा रखने के साथ-साथ जनेऊ धारण करनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश शर्मा ठेकेदार ने की।इस मौके पर 61 प्रतिभावान छात्र- छात्राओं एवं राजकीय सेवा में चयनित होने वाले विधार्थियों को प्रशंसा पत्र व परशुराम जी का प्रतीक चिन्ह व डॉक्यूमेंट फाइल देकर सम्मानित किया।  इससे पहले अतिथियों ने भगवान परशुराम के छायाचित्र के आगे दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना के साथ किया।इस मौके पर देवेन्द्र पासोरिया,प्रभु दयाल शर्मा, मोहन बोहरा,जगदीश शर्मा,दिनेश शास्त्री, मदनलाल शर्मा,वीरेन्द्र दाधीच,संजय राजस्थानी, अशोक पालीवाल,किशोर मुखर्जी,राजेश शर्मा, अध्यापक जयप्रकाश शर्मा, बालकिशन शर्मा,बाबूलाल शर्मा,विनोदी लाल दीक्षित , प्रकाश दीक्षित,राहुल दीक्षित,नागपाल शर्मा, जगमोहन शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा,अमित शर्मा,रामावतार सिद्ध, हरिशंकर शर्मा,मोहन लाल जैमन,राजेश्वरी शर्मा, सन्तोष गौड़ सहित बडी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन मदन लाल शर्मा ने किया। इसके बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इसके पहले अतिथियों का फूल मालाएं व साफा बांध कर स्वागत किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................