अंता (शफ़ीक़ मंसूरी) अंता सम्पन्न हुए अंता विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर नव-निर्वाचित विधायक एंव पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की धन्यवाद यात्रा शुक्रवार से शुरू की गई अपनी धन्यवाद यात्रा की शुरुआत बंबुलिया कला, बरखेड़ा, अंता एनटीपीसी तिहारी से अंता के कोटा बारां मुख्य मार्ग, अस्पताल रोड़ शिवाजी चौक तक जनता का आभार व्यक्त किया अंता कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुरे कस्बे मे जगह जगह दर्जनों स्वागत द्वार लगा कर दुल्हन की तरह सजाया गया
नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ललित गालव, शहर मंडल अध्यक्ष महेश सिंघल, पूर्व नगर पालिका चेयरमेन चंद्रप्रकाश मीणा, संयुक्त रूप धन्यवाद यात्रा की कमान सभाले हुए थे विधायक प्रमोद भाया की धन्यवाद यात्रा शुक्रवार को दोपहर 3 बजे बारां रोड नहर से शुरू हुई । धन्यवाद यात्रा के स्वागत को लेकर नगर में उत्साह का वातावरण रहा। पूरे नगर को आकर्षक स्वागत द्वारों, हॉर्डिंग्स और बैनरों से सजाया गया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहकर भाया का भव्य स्वागत किया । नगर अध्यक्ष ललित गालव ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धन्यवाद यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।
ईदगाह कमेटी ने किया नवनियुक्त विधायक प्रमोद जैन भाया का इस्तकबाल।
ईदगाह कमेटी द्वारा धन्यवाद यात्रा पर आए नवनियुक्त विधायक प्रमोद जैन भाया का सीएडी तिराहा स्टेडियम के सामने ईदगाह सदर हाजी रसूल मोहम्मद की सदारत में इस्तकबाल किया गया।
नायब सदर अब्दुल रईस खान द्वारा शॉल और पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। विधायक के स्वागत के दौरान हाफिज शाहिद रजा,हाफिज सद्दाम ,हाफिज सिद्दीक, जावेद रईस सर, इरफान पठान राजू,हाजी मजीद अंसारी,हाजी शब्बीर पठान,रईस अहमद,फिरोज अंसारी, हफीज मंसूरी,हाशिर अली,एडवोकेट महमूद हसन ,एडवोकेट ज़ाकिर खान,सहित सभी जिम्मेदारों फूलो का हार पहनाते हुए आतिशबाजी कर इस्तकबाल किया गया।विधायक प्रमोद जैन भाया द्वारा जोरदार स्वागत के लिए ईदगाह कमेटी का शुक्रिया अदा किया।मंच संचालन अखलाक खान द्वारा किया गया। इस दौरान भाया के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा, पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल, पीसीसी सचिव धर्मराज मेहरा, मदरसा बोर्ड चेयरमैन अली हुसैन टीपू, युवा नेता शारिक खान, आरिफ शेख, पार्षद मोंटी सिंगोर, अजय मेहता, दिलीप कुमावत, संतोष गालव, वसीम खान, शहीद बाबा, कन्हैया पंकज, और अजय मेहता भी साथ में रहें। अन्ता शहर में बारां रोड नहर से धन्यवाद यात्रा प्रारम्भ हुई। अन्ता नगर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत द्वारों, होर्डिंग्स एवं बैनरों से सजाया हुआ था। विभिन्न सामाजिक संगठना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाया का स्थान-स्थान पर माल्यार्पण, शाॅल, श्रीफल भेंट कर, आतिशबाजी, मिठाई खिलाकर स्वागत सम्मान किया गया।
प्रमोद जैन भाया ने इस अवसर पर कहा कि मतदाताओं ने उन पर विश्वास व्यक्त कर उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाई है इसके लिए वह मतदाताओं के हमेशा ऋणी रहेंगे। उन्होनें कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी अंता विधानसभा क्षैत्र के मतदाताओं ने सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे तथा क्षैत्र के विकास एवं समस्याओं के मुद्दे अन्ता विधानसभा क्षैत्र के मतदाताओं की आवाज बनकर विधानसभा में उठाएंगे।