कठूमर की बेटी पिंकी सैनी का चयन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से करेंगी सीधा संवाद, 'बजट क्वेस्ट क्विज' में 4732 प्रतिभागियों को पछाड़कर बनाई जगह
कठूमर (दिनेश लेखी) 'माय भारत' केंद्र द्वारा युवाओं को देश की बजटीय और संसदीय प्रक्रियाओं से जोड़ने के लिए आयोजित ‘बजट क्वेस्ट क्विज’ प्रतियोगिता में कठूमर की पिंकी सैनी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पिंकी सैनी का चयन उन चुनिंदा युवाओं में हुआ है जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। इसके साथ ही वह जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी सीधे रूबरू होकर प्रदेश के विकास पर अपने सुझाव साझा करेंगी।
- कड़ी चयन प्रक्रिया से गुजरीं पिंकी:
माय भारत केंद्र के उपनिदेशक पंकज यादव के अनुसार, फरवरी माह में आयोजित इस प्रतियोगिता के क्विज और निबंध राउंड में जिले से कुल 4732 युवाओं ने भाग लिया था। इनमें से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा दिखाने वाले चयनित 40 युवाओं को अंतिम चरण के लिए चुना गया है, जिसमें पिंकी सैनी ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है।
आगामी 13 अप्रैल को देशभर से चयनित यह युवा प्रधानमंत्री से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। वहीं, जयपुर में मुख्यमंत्री के साथ होने वाले संवाद सत्र में पिंकी मुख्य रूप से ‘विकसित राजस्थान @ 2047’ विषय पर चर्चा करेंगी।
इन चार प्रमुख विषयों पर रहेगा फोकस: संवाद के दौरान पिंकी सैनी निम्नलिखित विषयों पर अपनी बात रखेंगी: जिसमे -
-
विकसित खेती: ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की उन्नति।
-
प्रदेश का बजट: शिक्षा, रोजगार और युवाओं के लिए विशेष प्रावधान।
-
विजन राजस्थान @ 2047: भविष्य के राजस्थान के निर्माण में युवाओं की भूमिका।
-
डिजिटल गवर्नेंस: तकनीक के जरिए आमजन तक सरकारी सेवाओं की पहुंच।
कठूमर की बेटी की इस सफलता से क्षेत्र के शिक्षाविदों और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह है। लोगों का कहना है कि पिंकी की यह उपलब्धि अन्य ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी। 'माय भारत' पोर्टल के माध्यम से युवाओं को नीति निर्धारण और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का यह मंच अत्यंत सराहनीय है।

