अज्ञात कारणों के चलते हुए 16 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 8 गांधी नगर में एक 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अन्या शर्मा पुत्री आशु शर्मा के रूप में हुई है। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो अनाया फंदे पर लटकी मिली। तुरंत उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल अस्पताल चौकी इंचार्ज ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर किशोरी ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांचकर रही है।