जयपुर-गोवर्धन के बीच 2x2 सेमी डीलक्स बस सेवा शुरू, कठूमर-खेडली के यात्रियों को मिलेगा बेहतर सफर का अनुभव

Apr 15, 2026 - 17:58
 0
जयपुर-गोवर्धन के बीच 2x2 सेमी डीलक्स बस सेवा शुरू,  कठूमर-खेडली के यात्रियों को मिलेगा बेहतर सफर का अनुभव

कठूमर (दिनेश लेखी) राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) द्वारा डीलक्स डिपो के अंतर्गत जयपुर से गोवर्धन और गोवर्धन से जयपुर के बीच 2x2 सेमी डीलक्स बस सेवा का संचालन शुरू किया गया है। इस नई बस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा की सुविधा मिलेगी।
यह बस सेवा जयपुर से प्रातः 07:10 बजे रवाना होकर दौसा, सिकंदरा, बालाजी मोड़, महुवा, खेड़ली मोड़, खेड़ली, कठूमर, नगर, डीग होते हुए दोपहर 12:10 बजे गोवर्धन पहुंचेगी। वहीं वापसी में गोवर्धन से यह बस दोपहर 03:15 बजे प्रस्थान कर डीग, नगर, कठूमर, खेड़ली, खेड़ली मोड़, महुवा, बालाजी मोड़, सिकंदरा और दौसा होते हुए रात 08:15 बजे जयपुर पहुंचेगी।
परिवहन निगम ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से कम से कम 15 मिनट पहले बस स्टैंड पर पहुंचें, ताकि यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस बस सेवा के संचालन से खेड़ली, कठूमर, नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जयपुर और गोवर्धन के बीच आवागमन में काफी राहत मिलेगी। साथ ही धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह सेवा विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी।
राजस्थान रोडवेज की यह पहल क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को सुदृढ़ करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................