अधिकारियों ने स्कूलों का औचक निरीक्षण कर मिड डे मील की गुणवत्ता परखा

Apr 24, 2026 - 20:47
 0
अधिकारियों ने स्कूलों का औचक निरीक्षण कर मिड डे मील की गुणवत्ता परखा

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार के निर्देश पर शुक्रवार को अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण कर मिड-डे मील की गुणवत्ता का जायजा लिया। कोषाधिकारी डॉ लोकेन्द्रसिंह ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मडरपुर का निरीक्षण कर बच्चों के साथ मिड-डे-मिल की गुणवत्ता की जांच की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को परोसे जा रहे भोजन को स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता, स्वाद एवं स्वच्छता की जांच की। उन्होंने प्रतिदिन मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था की जानकारी लेकर पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के साथ मिड-डे-मिल लेकर गुणवत्ता, पोषण स्तर एवं नियमितता के बारे में फीडबैक लिया।

उन्होंने भोजन परोसते समय वर्तनों की साफ-सफाई, भोजन के उपयोग में ली जा रही सामग्री की गुणवत्ता की पालना करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित मीनू की पालना करते हुए भोजन बनने के बाद स्थानीय शिक्षक गुणवत्ता की परख के बाद विद्यार्थियों को भोजन परोसे। उन्होंने मिड-डे-मिल की सामग्री के भंडारण, रखोई में भोजन बनाने की प्रक्रिया आदि की भी जानकारी लेकर सरकार की मंशा के अनुरूप सभी व्यवस्थाऐं बनाये रखने के निर्देश दिए। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................