भरतपुर में सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध 'सुरक्षा कवच': 28 अप्रैल तक चलेगा विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान

Apr 24, 2026 - 20:46
 0
भरतपुर में सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध 'सुरक्षा कवच': 28 अप्रैल तक चलेगा विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिले में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय कैंसर) से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त कलक्टर राहुल सैनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कि गई। 
अतिरिक्त कलक्टर ने विभिन्न सहयोगी राजकीय विभागों और डवलपमेंट पार्टनर संस्थाओं को बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास बढ़ाकर 14 वर्ष की उम्र की सभी बालिकाओं के यू-विन साफ्टवेयर में रजिस्ट्रेशन करवाकर उन्हें एचपीवी प्रतिरक्षक टीका लगवाने और समुदाय में इसके लिए जनजागरूकता बढ़ाने के साथ ही उपलब्धियों, चुनौतियों की कार्ययोजना बनाकर समन्वय से कार्य करें। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा उपलब्ध करवाये जाने वाला एचपीवी टीका पूर्णतः सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 गौरव कपूर ने बताया कि आमजन में टीके को लेकर किसी भी तरह की भ्रांति और मिथकों को दूर करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभाग अपनी सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाएं। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं को प्रभावित करने वाला गंभीर रोग है और वैश्विकस्तर पर लगभग 99 प्रतिशत से अधिक मामले ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण के सामने आते हैं। वहीं भारत में यह महिलाओं में स्तन कैंसर के बाद यह दूसरा सबसे सामान्य कैंसर है, इसलिए इसकी रोकथाम अत्यंत आवश्यक है।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 अमर सिंह ने बताया कि अभियान के तहत जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा निर्धारित टीकाकरण सत्र स्थलों पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं की सूची तैयार कर उन्हें टीकाकरण हेतु प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा समुदाय स्तर पर पात्र बालिकाओं को टीकाकरण केंद्रों तक लाने के लिए जागरूकता एवं मोबिलाइजेशन कार्य किया जा रहा है।
विशेष एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान-
जिले की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करने तथा स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में 22 से 28 अप्रैल तक सात दिवसीय विशेष एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं को निःशुल्क टीकाकरण कर सुरक्षा कवच प्रदान किया जा रहा है। टीकाकरणकी संख्या बढाने के लिए स्वास्थ्य विभागकी ओर से षिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग व पंचायती राज विभाग से सहयोग से स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रार्थना सभाओं में छात्राओं को एचपीवी टीके के फायदे बताए जाएंगे। इससे भविष्य में सवाईकल कैंसर के खतरे का काफी हद तक कम किया जा सकता है। 
इन संस्थानों पर टीकाकरण-
टीका लगाने के लिए 30 नवम्बर 2010 से 28 फरवरी 2012 के बीच जन्मी किशोरियां पात्र हैं इसके तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को यह टीका लगाया जा रहा है। जिले में 19 चिकित्सा संस्थानों पर यह टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है। शहर भरतपुर में शहरी पीएचसी तिलक नगर और आनन्द नगर, जिला अस्पताल नदबई, उप जिला अस्पताल वैर, बयाना और रूपवास, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हलैना, छौकरवाडा, भुसावर, झीलका वाडा, कलसाडा, बंशीपहाडपुर, रूदावल, खानुआ, उच्चैन, बहनेरा, चिकसाना, बांसी विरहना तथा उप जिला अस्पताल सेवर पर टीका लगाया जा रहा है। आयु प्रमाण पत्र के लिए आधार कार्ड, स्कूल पहचान पत्र एवं अंकतालिका में से कोई भी एक पहचान पत्र आवश्यक है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................