लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में मौसम का अचानक बदलाव; ओलावृष्टि और बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Apr 29, 2026 - 18:33
 0
लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में मौसम का अचानक बदलाव; ओलावृष्टि और बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन  पिछले कई दिनों से पड़ रही चिलचिलाती धूप और उमस से परेशान लोगों के लिए बुधवार की दोपहर अच्छी रही। सुबह से ही आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया और ठंडी हवाएं चलने लगीं। मौसम के इस अचानक आए बदलाव से न केवल पारे में गिरावट दर्ज की गई, बल्कि धूल भरी आंधी और बारिश ने कस्बे से लेकर गांवों तक मौसम बदल दिया। बुधवार को दोपहर में हुई हल्की बारिश के साथ कस्बे मेंओले भी गिरे।
दोपहर के समय न केवल बारिश हुई, बल्कि कुछ देर के लिए बेर के आकार के ओले भी गिरे। हालांकि दोपहर होते-होते बादल छंटने लगे और सूरज की तपिश फिर से महसूस की गई, लेकिन सुबह की ठंडक का असर रहा।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में जिले के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है ।और छिटपुट स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद तापमान में फिर से 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
किसानों को सलाह  है कि वे अपनी कटी हुई फसलों और मंडियों में रखे अनाज को सुरक्षित स्थानों पर ढक कर रखें।
क्योंकि अचानक आने वाले बादलों से हल्की बारिश की संभावना अभी बनी हुई है। आज हुई इस बारिश ने गर्मी झेल रहे लोगों को कुछ समय के लिए सुकून के पल दिए हैं। तापमान में गिरावट दर्ज होने से शाम का मौसम भी सुहावना होने की संभावना है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है