निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न, सीएसआर प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित किए
अंता (शफीक मंसूरी ) कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर एवं आह्वान स्वास्थ्य नीति के अंतर्गत, एनटीपीसी अंता चिकित्सालय और मानव संसाधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम काचरी में ग्रामीणों के लिए निःशुल्क रोग निदान एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सीमा तखेले, अध्यक्षा सखी महिला समिति, पश्चिम क्षेत्र प्रथम और वंदना सक्सेना, अध्यक्षा प्रेरणा महिला मंडल, एनटीपीसी अंता की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर किया गया।
शिविर में परियोजना चिकित्सालय की टीम ने 131 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयां प्रदान कीं। कार्यक्रम के दौरान परियोजना सीएसआर सभागार में के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षणों के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं प्रशिक्षण किट वितरित किए गए। इसमें आंवला प्रसंस्करण प्रशिक्षण की 20 महिलाएं, प्रशिक्षण की 20 महिलाएं और जैविक खेती प्रशिक्षण के 20 महिला एवं पुरुष प्रतिभागी शामिल थे।