भरतपुर: ग्राम रथ कार्यक्रम के जरिए गाँवों में पहुँच रही सुशासन की गूँज, 13 विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी

Apr 30, 2026 - 21:03
 0
भरतपुर: ग्राम रथ कार्यक्रम के जरिए गाँवों में पहुँच रही सुशासन की गूँज, 13 विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित 'ग्राम रथ कार्यक्रम 2026' का ग्राम पंचायत चक धरसोनी, धरसोनी,  मुडिया ललिता हतीज़र एवं बाई में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

​इस दौरान उपखंड अधिकारी गंगाधर मीना के के निर्देशन मे सत्येंद्र पथैना एवं शिव सिंह ने ग्राम रथ को हरी झंडी दिखाकर और कार्यक्रमों की निगरानी कर ग्रामीणों को जागरूक किया। प्रभारी अधिकारी गोपाल सिंह गुर्जर एवं  विकास अधिकारी सुरेश चंद सैनी ने नेतृत्व करते हुए बताया कि इस रथ का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में सरकारी लाभ से वंचित न रहे।
​13 विभागों की सक्रिय भागीदारी: - प्रचार-प्रसार के इस महा-अभियान में प्रशासन के 13 विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। मुख्य रूप से:

  • पेयजल विभाग: सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ पेयजल की योजनाओं की जानकारी साझा की।
  • ​बिजली विभाग: कनिष्ठ अभियंता ने बिजली बचत और विभाग की नई योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया
  • राजस्व एवं विकास विभाग: संबंधित पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी (VDO) ने ग्राम स्तर पर चल रही विकास योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का प्रचार किया।

​ग्राम रथ के इन पंचायतों में पहुँचने पर ग्रामीणों को पैम्फलेट्स, ऑडियो-विजुअल माध्यम और संवाद के जरिए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ा गया। इस दौरान प्रभारी अधिकारी गोपाल सिंह गुर्जर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रचार के साथ-साथ ग्रामीणों को आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में भी सरल भाषा में समझाया जाए।
​इस सफल आयोजन में सभी 13 विभागों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................