शनिवार को डूंगरी वाले के मेले को लेकर संतो के नगाडे का आयोजन
राजगढ़(अलवर/ अनिल गुप्ता) ग्राम कुंडला में अरावली के वादियों में बसा स्थान श्री श्री 108 श्री बाबा जी महाराज डूंगरी वाले संत महाराज का एकदिवसीय मेले के पक्ष में" संतों का नगाड़ा" का आयोजन किया गया यह नगाडा गांव में दो किलोमीटर की धार्मिक यात्रा मेले के उपलक्ष में होता है जो हजारों वर्षों की परंपरा है जिसे आज भी निभाया जा रहा है इसमें संतों का संदेश होता है कि मेले के लिए सत्य और धर्म के लिए लोगों को एकत्रित होकर उनकी आस्था का सम्मान हो इसी उपलक्ष्य में सभी ग्रामीणों ने नगाड़ा का आयोजन किया गया और दो मई शनिवार शनिवार को बाबा का ग्रामीण मेला आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी ग्रामीण उत्सुकता के साथ बाबा के दर पर आकर आशीर्वाद प्रदान करेंगे मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र कुश्ती दंगल होगा ।


