पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, डंडों से पीटा; हाथ टूटा, वीडियो वायरल

May 1, 2026 - 18:43
 0
पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, डंडों से पीटा; हाथ टूटा, वीडियो वायरल

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ थाना क्षेत्र के सुरेर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लाठियों से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित हरीश सुलानिया ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे वह गोठ की चौकी स्थित एक निजी स्कूल की लाइब्रेरी से खाना खाने के लिए अपनी स्कूटी से घर जा रहा था। रास्ते में घात लगाकर बैठे आरोपी हरकेश मीणा पुत्र कैलाश चंद मीणा ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे रोक लिया और डंडों से हमला कर दिया।

हमले के दौरान हरीश स्कूटी से सड़क पर गिर गया, जिसके बाद आरोपी ने उस पर ताबड़तोड़ वार किए। इस हमले में हरीश के सिर पर गहरी चोटें आई हैं और दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। शोर मचाने और आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

रिपोर्ट के अनुसार, रंजिश का मुख्य कारण गांव में पूर्व में आयोजित एक कार्यक्रम है। उस कार्यक्रम में आरोपी के किसी रिश्तेदार द्वारा बदतमीजी की गई थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे वहां से भगा दिया था। इसी बात का बदला लेने की नीयत से आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

 मामले की गंभीरता को देखते हुए राजगढ़ थाना पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाया है और नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस वायरल वीडियो और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................