पीपली का बास के ग्रामीणों ने विधायक दीपचंद खैरिया को पानी की समस्या से अवगत कराया
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) किशनगढ़बास पंचायत समिति के गांव जगता बसई के पीपली का बास के दर्जनों ग्रामीणों ने विधायक दीपचंद खेरिया को पानी की समस्या से अवगत कराया। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि गाँव जगता बसई के पीपली का बास के दर्जनों ग्रामीणों ने पानी की समस्या से विधायक दीपचन्द ख़ैरिया को खैरथल में जिला बचाओ संघर्ष समिति धरना स्थल पर पंहुचकर एक मांग पत्र सौपा।
दिए गए पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 6 माह से गांव में पानी की विकट समस्या बनी हुई है। जिससे ग्राम वासियों को पीने के पानी की किल्लत हो रही है। ग्रामीणों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है ग्रामीणों ने विधायक से पानी की क़िल्लत को दूर करने के लिए एक बोरिंग स्वीकृत करने की माँग रखी , जिस पर विधायक दीपचंद खेरिया ने आए हुए ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही आपके गांव में बोरिंग स्वीकृत करवाया जाएगा और क्षेत्र में कही पर भी पानी की समस्या नहीं हो इसके लिए प्रशासन को भी पाबंद किया जा रहा है l
गर्मी के मौसम को देखते हुए क्षेत्र में पानी की समस्या के समाधान के लिए किशनगढ़ बास विधानसभा में अप्रैल माह में पैंतालीस लाख से अधिक की लागत से तीस के लगभग बोरिंग और हैंडपंप की स्वीकृति विधायक निधि से जारी कर दी है तथा जलदाय मंत्री को भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में नलकूप लगवाने के प्रस्ताव भेजे गये हैं , जिनके भी शीघ्र स्वीकृत होने की संभावना है l
विधायक खैरिया ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को फ़ोन कर गर्मी के मौसम में विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये हैं l इस अवसर पर एमपीएस प्रतिनिधि पूर्ण सिंह, चरण सिंह, अमर सिंह, सुरजीत सिंह, सुरेश कुमार, नानक सिंह, पाला सिंह, अमरजीत, कुलजीत सिंह, सहित दर्जनो ग्रामीण मौजूद रहे।


