मछिंद्रनाथ महाराज कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

May 2, 2026 - 18:22
 0
मछिंद्रनाथ महाराज  कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

हलैना (भरतपुर/ विष्णु मित्तल) श्री मछिंद्रनाथ महाराज भक्त मंडल एवं कस्बा हलेना के श्रद्धालुओं द्वारा कस्बे में स्थित श्री मछंदरनाथ मंदिर पर भव्य “मछंदरनाथ महोत्सव” का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।ये आयोजन महन्त ललिता शर्मा वं पण्डित रामकिशन शर्मा के सानिध्य में हुआ।

 महोत्सव के तहत बनखंडी आश्रम के श्री महंत महावीर गिरी महाराज एवं रवीनाथदास महाराज रथ भी विराजमान थे । शोभायात्रा में मछंदरनाथ महाराज का आकर्षक रथ प्रमुख रूप से शामिल रहा। इसके साथ ही दो दर्जन से अधिक भावों में देवी-देवताओं की सुंदर झांकियां सजाई गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।
कलश यात्रा कस्बा हेलेना की इंदिरा कॉलोनी से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार एवं प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। पूरे कस्बे एवं आसपास के गांवों के लोगों ने यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर जलपान एवं शरबत की व्यवस्था भी की गई।
यात्रा का समापन श्री मछंदरनाथ मंदिर पर हुआ, जहां महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इसके पश्चात मछंदरनाथ महाराज की महाआरती एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................