माध्यमिक विद्यालय चिमरावली में कानूनी साक्षरता एवं संवेदीकरण शिविर का हुआ आयोजन
लक्ष्मणगढ ( अलवर/कमलेश जैन) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अहमदवास लक्ष्मणगढ़ "परिवर्तनकारी मंगलवार ’’ कानूनी साक्षरता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश अनंत भंडारी के निर्देश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मोहन लाल सोनी के आदेश पर शहीद गिर्राज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिमरावली लक्ष्मणगढ़ में परिवर्तनकारी मंगलवार कानूनी साक्षरता एवं संवेदीकरण शिविर आयोजित किया गया।
जिसमें plv किरण वर्मा ने बाल विवाह, और घरेलू हिंसा से पीड़ित लोगों को विधिक जागरूकता सेवाएं एवं नशे के दुष्परिणाम और साइबर फ्रॉड जैसे अपराध एवं शिक्षा का अधिकार के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय व्याख्याता रामनिवास योगी सहित स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


