जीएसटी इंस्पेक्टर और उसके परिवार पर लाठी-धारदार हथियारों से हमला, 9 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Nov 10, 2026 - 19:52
 0
जीएसटी इंस्पेक्टर और उसके परिवार पर लाठी-धारदार हथियारों से हमला, 9 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता

राजगढ़ कस्बे के गणेश पोल के समीप एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ दीपावली की खुशियों के बीच कुछ युवकों ने पुणे में पदस्थ जीएसटी इंस्पेक्टर और उनके परिवार पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर जानलेवा हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में इंस्पेक्टर के भाई, चाचा सहित कई लोग घायल हो गए। इस संबंध में पीड़ित परिवार की ओर से राजगढ़ थाने में 9 युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।

​ताऊजी को टक्कर मारने के बाद बढ़ा विवाद

घटना की जानकारी देते हुए पुणे में जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत राहुल गुप्ता ने बताया कि उनके ताऊजी दीपावली की पूजा कर अपने नए घर से लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार तीन-चार लड़कों ने उन्हें टक्कर मार दी। जब परिजनों ने इस बारे में जानकारी ली और युवकों को बुलाकर बात की, तो मामूली कहासुनी के बाद वे लोग धमकी देकर चले गए कि "रुको, हम अभी दोबारा आकर बताते हैं।"

​बदमाशों ने लाठी-डंडों और हथियारों से बोला धावा

कुछ ही देर बाद तीन-चार बाइकों पर सवार होकर करीब 10-12 युवक हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर मौके पर आ धमके। जब परिवार के लोग बीच-बचाव करने पहुँचे, तो हमलावरों ने जीएसटी इंस्पेक्टर राहुल गुप्ता, उनके भाई सत्यप्रकाश और चाचा फूलचंद पर ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से चोटिल कर दिया।

​पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित जीएसटी इंस्पेक्टर राहुल गुप्ता के पिता रामलाल गुप्ता ने थाने पहुँचकर 9 नामजद युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। राजगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के साथ-साथ पूरे मामले की गहनता से जाँच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................