भरतपुर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर 12 नवम्बर को होगी बैठक

Nov 10, 2026 - 20:02
 0
भरतपुर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर 12 नवम्बर को होगी बैठक

जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12 बजे आयोजित होगी बैठक; मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन भी 12 को

​भरतपुर,कौशलेन्द्र दत्तात्रेय / 10 नवम्बर:

निर्वाचन विभाग, राजस्थान (जयपुर) द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन आगामी 12 नवंबर (गुरुवार) को किया जाएगा।

​कलेक्ट्रेट सभागार में होगी अहम बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों और इसके सफल क्रियान्वयन के लिए 12 नवम्बर को दोपहर 12 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

​राजनैतिक दलों व अधिकारियों को उपस्थिति का अनुरोध

उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार बैठक के दौरान पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और प्रारूप प्रकाशन के साथ-साथ आगे की कार्ययोजना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों और सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से तय तिथि और समय पर बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................