राजगढ़ के माचाड़ी के समीप बाइक से गिरकर 31 वर्षीय महिला की मौत
राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता
राजगढ़ थाना क्षेत्र के माचाड़ी के समीप एक दर्दनाक हादसे में बाइक से नीचे गिरने से 31 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान रैणी निवासी रेखा पत्नी राजेश बैरवा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन अराक्षत हालत में उसे लेकर राजगढ़ चिकित्सालय पहुँचे, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरसी यादव ने जानकारी दी कि कल शाम बाइक से गिरने के बाद दुर्घटना के शिकार हुई महिला रेखा पत्नी राजेश बैरवा को अस्पताल लाया गया था। मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसमें सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) लगने के कारण मौत होना सामने आया है।
घटना की सूचना मिलने पर राजगढ़ थाना पुलिस अस्पताल पहुँची और परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

